हार्ट अटैक के केस दिनबदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. लाइफस्टाइल और रोज के तनावों के चलते ज्यादातर लोग दिल के मरीज बनते जा रहे हैं. लेकिन हम इसके लक्षण ठीक से समझ नहीं पाते. यही नहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि जानकारी के अभाव में आस-पास किसी को दिल का दौरा पड़ने पर हम हालात नहीं संभाल पाते और डॉक्टर के पास पहुंचने में देर कर देते हैं.
ऐसे में हार्ट अटैक के लक्षणों को जानना बहुत ही जरूरी है.
दिल का दौरा कभी भी, किसी को भी पड़ सकता है. इसके अलावा फिजिकल वर्कआउट करने के दौरान, ठंडे मौसम की वजह से या फिर तनाव की वजह से भी दौरा पड़ने की आशंका बढ़ जाती है.
लक्षणः अगर आपके आस-पास कोई हार्ट पेशेंट रहता है तो तभी आप सही समय पर उसकी मदद कर पाएंगेः
1. सीने में दर्द
2. सीने में जकड़न
3. भारीपन
4. सही से सांस नहीं ले पाना 5. कब्ज
इसके अलावा घबराहट, बेहोशी, धड़कन का तेज हो जाना, बहुत अधिक पसीना आना और दम घुटता सा महसूस होना भी इसके लक्षण है.
महिलाओं में हार्ट अटैक पड़ने पर उन्हें असहज महसूस होना शुरू हो जाता है और मधुमेह से पीड़ित लोगों को पसीना आने लगता है. कई बार वे बेहोश तक हो जाते हैं. हालांकि जब ऐसा भ्रम होता है कि यह ब्लड शुगर की वजह से हो रहा है, लेकिन वास्तव में यह हार्ट अटैक भी हो सकता है. ऐसे में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है.