scorecardresearch
 

जानिए जब आप किसी से हाथ मिलाते हैं तो क्या होता है?

अगली बार किसी से हाथ मिलाने से पहले ध्यान रखें कि यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है. ब्रिटेन में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि हाथ मिलाने से अधिक संख्या में वायरस ट्रांसफर होते हैं.

Advertisement
X
जानें हाथ मिलाने के खतरे
जानें हाथ मिलाने के खतरे

अगली बार किसी से हाथ मिलाने से पहले ध्यान रखें कि यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है. ब्रिटेन में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि हाथ मिलाने से अधिक संख्या में वायरस ट्रांसफर होते हैं.

कई लोग खाने-पीने या लू जाने के बाद हाथ नहीं धोते. अगर आप ऐसे लोगों से हाथ मिलाएंगे तो इनके हाथों के कीटाणु आपकी तरफ ट्रांसफर हो जाएंगे. इससे बीमारियां व इंफेक्शन फैल सकता है.

कैसे है खतरा:

1. एक-दूसरे से हाथ मिलाने से फ्लू की चपेट में आए व्यक्त‍ि के हाथ में ये खतरनाक वायरस अक्सर चिपके रहते हैं. जब वह किसी स्वस्थ व्यक्त‍ि से हाथ मिलाता है तो कीटाणुओं के ट्रांसफर होने से उसे भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

2. खांसी होने पर किसी से भूलकर भी हाथ नहीं मिलाएं और‍ जिसको है, खांसने के दौरान ज्यादातर लोग हाथ मुंह पर रखते हैं, जिससे कफ वाले कीटाणु हाथ पर चि‍पक जाते हैं. ऐसे में किसी स्वस्थ आदमी से हाथ मिलाना उसके लिए खतरनाक हो सकता है.

3. किसी को चिकन पॉक्स है तो उससे भूलकर भी हाथ न मिलाएं. इस बीमारी के वायरस बहुत ताकतवर होते हैं और आसानी से स्वस्थ व्यक्त‍ि को अपनी चपेट में ले लेते हैं.

Advertisement

4. हाथों के कीटाणु पेट खराब होने की एक बड़ी वजह होते हैं. कई बार स्थिति डायरिया तक पहुंच जाती है.

5. अगर सामने वाले शख्स को कोई संक्रामक बीमारी हो तो उससे हाथ मिलाने से बचें. वरना वे कीटाणु आप पर भी हमला बोल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement