कच्चे पपीते के कई तरह के व्यंजन तो आपने खाए होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कच्चा पपीता आपके पूरे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक फल है. कच्चा पपीता लीवर को मजबूत बनाता है. पीलिया में लीवर काफी खराब हो जाता है इसलिए इसकी सब्जी या सलाद के रूप में खाने से पीलिया रोगियों को काफी फायदा पहुंचता है.
कई तरह के इंफेक्शन में लाभदायक
कच्चे पपीते और उसके बीज में बहुत सारा विटामिन ए, सी और ई होता है, जो कि कच्चा पपीता सर्दी और जुखाम के साथ इंफेक्शन से भी लड़ता है. यह मूत्र संबंधी समस्याओं में फायदा पहुंचा सकता है. यह बैक्टीरिया बढ़ने से रोकता है.
कब्ज से राहत
कच्चे पपीते में मौजूद पैपिन की भरपूर मात्रा प्राकृतिक रूप से कब्ज ठीक
करने में बहुत सहायक है. अगर आप इस समस्या से पीडि़त हैं तो कच्चे पपीते को
अपनी डाइट में शामिल करें.
अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में
शरीर पर अनचाहे बाल देखने में काफी भद्दे लगते हैं और इनसे छुटकारा पाना भी मुश्किल होता है. कच्चे पपीते से अनचाहे बालों को दोबारा उगने से भी रोका जा सकता है. जिसे पैपिन के नाम से जाना जाता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मसूटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पैपिन बालों के रोम को कमजोर कर और उन्हें दोबारा से बढ़ने से रोककर आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है.