scorecardresearch
 

हल्‍दी का फेस पैक दूर करेगा चेहरे के दाग-धब्बे...

निखरे हुए चेहरे पर अगर एक भी दाग पड़ जाए तो पूरे चेहरे की रौनक गायब हो जाता है. अगर आप भी अक्सर चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं तो हल्दी का फेसपैक आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है...

Advertisement
X
हल्‍दी में एंटीसेप्‍टिक गुण होते हैं.
हल्‍दी में एंटीसेप्‍टिक गुण होते हैं.

हल्‍दी किचन में मौजूद मसालों में से एक होती है और आयुर्वेद की भाषा में बोला जाए तो यह किसी औषधि से कम नहीं है. हल्‍दी में एंटीसेप्‍टिक गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर के बैक्टीरिया को दूर करते हैं. यह कई तरह की बीमारियों को दूर करने क साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियों को भी दूर करता है.

आइए जानें, कैसे चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है हल्दी का फेस पैक...

1. हल्‍दी और दही का पैक
एक चम्‍मच हल्‍दी पाउडर को एक चम्‍मच दही के साथ मिक्‍स करके पेस्‍ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें. सूखने पर कर लें.

2. हल्‍दी, दूध और शहद का पैक
दो चम्‍मच दूध और एक चम्‍मच शहद के साथ एक चम्मच हल्‍दी मिलाएं और इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें. ऐसा हफ्ते में एक बार करने से धीरे-धीरे चेहरे के दाग-धब्‍बे खत्म हो जाएंगे.

Advertisement

3. हल्‍दी और खीरे का रस
हल्‍दी और खीरे का रस मिलाकर लगाने से चेहरे में निखार आता है. इसके लिये एक चम्मच हल्‍दी में दो चम्‍मच खीरे का रस मिलाकर लगाएं और 15 मिनट के बाद जब चेहरे धो लें. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से चेहरे के दाग दूर होने लगते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement