scorecardresearch
 

गर्मियों में छाछ पीने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे

बाजार में कोल्ड ड्रिक, प्रीजरवेटिव फ्रूट ड्रिंक्स की भरमार है लेकिन घर में बनी चीजों की बात ही कुछ और है. सॉफ्ट ड्रिंक और बाजार में बिकने वाले दूसरे डिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. जिससे कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement
X
छाछ के फायदे
छाछ के फायदे

इस बात से तो आप भी इनकार नहीं कर सकते कि गर्मी के दिनों में एक ओर जहां भूख कम लगती है वहीं हर समय कुछ पीने का मन करता रहता है. वो भी ठंडे पेय पदार्थों को पीने का.

यूं तो बाजार में कोल्ड ड्रिक, प्रीजरवेटिव फ्रूट ड्रिंक्स की भरमार है लेकिन घर में बनी चीजों की बात ही कुछ और है. सॉफ्ट ड्रिंक और बाजार में बिकने वाले दूसरे डिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. जिससे कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप चाहें तो कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ का नियमित सेवन कर सकते हैं.

छाछ घर पर बना हुआ हो तो ये वैसे अब बाजार में भी छाछ आसानी से मिल जाता है. रोजाना छाछ पीने से एक ओर जहां चेहरे पर चमक आती है वहीं जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है. रोजाना छाछ पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है.

Advertisement

छाछ पीने के कुछ फायदे:

1. इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए.

2. कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए.

3. खाने के सही तरीके से पाचन के लिए.

4. विटामिन और लवणों के लिए.

5. जरूरी मॉइश्चर बनाए रखने के लिए.

6. शरीर को ठंडा बनाने के लिए.

Advertisement
Advertisement