टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता को शो छोड़े बेशक कई बरस बीत चुके हों, लेकिन वो आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं. झील मेहता ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही झील अपने पति के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं.
झील एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई शो या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पति आदित्य के साथ उनका खूबसूरत अंदाज है. हाल ही में झील पति के साथ एक ग्रैंड दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जहां दोनों ने अपने स्टाइल और रोमांटिक केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरीं. पार्टी में कपल ने न सिर्फ कई शानदार पोज दिए, बल्कि साथ में जमकर डांस भी किया. दोनों की तस्वीरें और स्टाइल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
गोल्डन साड़ी में झील ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज
दिवाली पार्टी के लिए झील मेहता ने ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाया. उन्होंने गोल्डन और मेटालिक शेड का बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी. उनके आउटफिट का सबसे खास हिस्सा ब्लाउज था, जो उनके पूरे लुक को स्टाइलिश टच दे रहा था.
झील ने स्लीवलेस हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना था. इस पर मल्टीकलर स्टोन्स, बीड्स और हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो इसे काफी शानदार लुक दे रही थी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग सैटिन-सिल्क स्कर्ट कैरी की, जिसकी मेटालिक शाइन पार्टी के माहौल के हिसाब से एकदम परफेक्ट थी.
इस तरह स्टाइल की साड़ी
लहंगे के साथ झील ने एक शोल्डर पर पल्लू डाला हुआ था. एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने हाथ में मोतियों और शिमरी डिटेलिंग वाला खूबसूरत क्लच लिया था. कलाई में रिस्टवॉच और ब्रेसलेट पहना. खुले बाल, सटल मेकअप और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ झील का पूरा लुक काफी एलिगेंट लग रहा था.
नेवी ब्लू शेरवानी में आदित्य भी लगे हैंडसम
झील के पति आदित्य ने भी अपने एथनिक लुक से खूब ध्यान खींचा. उन्होंने पत्नी के गोल्डन आउटफिट के साथ कंट्रास्ट करते हुए नेवी ब्लू और ब्लैक टोन की लॉन्ग शेरवानी पहनी थी. उनका आउटफिट काफी रॉयल और क्लासी नजर आ रहा था.
आदित्य की शेरवानी पर सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था. इसके अलावा आउटफिट पर बने बर्ड्स और फ्लोरल मोटिफ्स इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे. शेरवानी का हाई कॉलर और स्लीव्स के कफ पर की गई बारीक कारीगरी उनके लुक को खास बना रही थी. आदित्य ने अपने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को बेहद सादगी के साथ कैरी किया. उनका नेवी ब्लू और सिल्वर कॉम्बिनेशन झील के गोल्डन लहंगे के साथ काफी अच्छा लग रहा था.
झील-आदित्य ने दिए रोमांटिक पोज
दिवाली पार्टी में झील और आदित्य सिर्फ अपने कपड़ों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री के कारण भी चर्चा में रहे. रेड कर्टन और नियॉन लाइट्स वाले बैकग्राउंड में दोनों ने कई शानदार पोज दिए. कभी झील और आदित्य एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आए, तो कभी दोनों ने एक-दूसरे की कमर में बाहें डालकर रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं.
पार्टी में कपल ने जमकर किया डांस
झील ने आदित्य का डांस करते एक फोटो शेयर किया, जिसमें लोगों का ध्यान खींचा. दोनों पार्टी में एक-दूसरे के साथ मस्ती करते और जमकर डांस करते नजर आए. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का अंदाज महफिल लूट ले गया.