scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

VinFast ने किया धमाका... दिवाली से पहले 4 लाख रुपये सस्ती कर दी 7-सीटर कार

VinFast VF MPV 7
  • 1/7

विनफास्ट ने अपनी दमदार 7-सीटर कार की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने वीएफ एमपीवी 7 की कीमतें 4.1 लाख रुपये तक घटा दी हैं. कंपनी ने इस कार को 6 महीने पहले ही लॉन्च किया था. यानी 6 महीने में ही इसकी कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. (Photo: vinfastauto.in)

VinFast VF MPV 7
  • 2/7

विनफास्ट ने वीएफ एमपीवी 7 को 24.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. कटौती के बाद इस कार की कीमत 20.39 लाख रुपये एक्स शोरूम हो गई है. पहले ये अपने सेगमेंट की सबसे महंगी कारों में शामिल थी. अब ये किफायती विकल्प बन गई है. (Photo: vinfastauto.in)

VinFast VF MPV 7
  • 3/7

दूसरी कंपनियों की गाड़ियों से इसकी तुलना करें, तो किआ कारेन्स क्लैविस ईवी की कीमत 18.04 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी 20.25 लाख और महिंद्रा एक्सईवी 9एस 20.65 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. (Photo: vinfastauto.in)

Advertisement
VinFast VF MPV 7
  • 4/7

विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 में 60.13kWh की बैटरी मिलती है, जो 204 एचपी की पावर और 280 एनएम टॉर्क के साथ आती है. इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. ये कार सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. (Photo: vinfastauto.in)

VinFast VF MPV 7
  • 5/7

कार की टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे की है. वहीं इसकी क्लेम्ड रेंज 517 किलोमीटर है. चार्जिंग की बात करें, तो ये कार 6.9kW की एसी चार्जिंग और 80kW की डीसी चार्जिंग सपोर्ट करती है. प्राइस कट के बाद ये कार एक बेहतरीन विकल्प बन गई है. (Photo: vinfastauto.in)

VinFast VF MPV 7
  • 6/7

विनफास्ट भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. जहां कई कंपनियों को भारतीय बाजार को समझने में सालों लग जाते हैं. वहीं विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करते ही टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गई है. (Photo: Instagram/ VinFast India)

VinFast VF MPV 7
  • 7/7

भारतीय बाजार में विनफास्ट ने अपने सफर की शुरुआत 2025 में की है. हाल के आंकड़ों की बात करें, तो अक्टूबर महीने में कंपनी ने 2,571 गाड़ियां भारत में बेची हैं. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक ये ईयर-ऑन-ईयर 1,710 परसेंट की ग्रोथ है. विनफास्ट भारत में चौथी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी है. (Photo: Instagram/ VinFast India)

Advertisement
Advertisement