scorecardresearch
 

दोस्त की शादी में सानिया तेंदुलकर का संस्कारी अंदाज, ग्रीन साड़ी में बहुत खूबसूरत लगीं सारा की भाभी; PHOTO

सचिन तेंदुलकर की बहू और सारा तेंदुलकर की भाभी सानिया चंडोक दोस्त की शादी में अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं. ग्रीन साड़ी, खुले बाल, मिनिमल मेकअप और सोबर जूलरी में उनका देसी अंदाज बेहद खूबसूरत लगा. देखें सानिया का पूरा वेडिंग लुक.

Advertisement
X
सानिया तेंदुलकर दोस्त की शादी में ग्रीन कलर की साड़ी में दिखीं. (Photo: Instagram/@saaniyatendulkar)
सानिया तेंदुलकर दोस्त की शादी में ग्रीन कलर की साड़ी में दिखीं. (Photo: Instagram/@saaniyatendulkar)

सचिन तेंदुलकर की बहुरानी सानिया चंडोक अपनी ननद सारा तेंदुलकर की तरह ही अक्सर अपने स्टाइल और खूबसूरत अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. त्योहार हो, पार्टी हो या फिर शादी उनका अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है. वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल सानिया हर लुक में कमाल ढाती हैं. लेकिन जब-जब वो ट्रेडिशनल लुक में आती हैं, तो सब वाह-वाह कहने पर मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में वह अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल हुईं, जहां उनके खूबसूरत एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींच लिया. ग्रीन कलर की साड़ी, हल्का मेकअप और एलिगेंट जूलरी में सानिया बेहद प्यारी लग रही हैं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 

ग्रीन साड़ी में दिखा सानिया का खूबसूरत अंदाज
दोस्त की शादी में सानिया तेंदुलकर ने हरे रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी. सानिया की साड़ी का रंग और उस पर किया गया बारीक वर्क उनके लुक को खास बना रहा है. साड़ी का ट्रेडिशनल डिजाइन उन्हें रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रहा है. उनका ये लुक ना ज्यादा भारी है और ना ही एकदम सिंपल. शादी के लिए ये बहुत ही बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. सानिया की साड़ी और स्टाइलिंग उनके लिए भी अच्छा फैशन इंस्पिरेशन है, जो शादी या किसी खास फंक्शन में सादगी के साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं. 

मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने बढ़ाई खूबसूरती
सानिया ने अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ मेकअप को काफी सटल रखा है. उन्होंने चेहरे पर नेचुरल बेस और हल्के मेकअप के साथ अपनी खूबसूरती को निखारा. उनके चेहरे की प्यारी सी मुस्कान लुक में अलग ही चार्म जोड़ रही है. वहीं, खुले बालों ने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट टच दिया है. उन्होंने हेयरस्टाइल को भी ज्यादा हैवी न रखते हुए सिंपल रखा, जो साड़ी के साथ खूब जंच रहा है.

जूलरी से पूरा किया एथनिक लुक
सानिया की जूलरी और एक्सेसरीज भी उनके इस लुक को खास बना रही हैं. उन्होंने ग्रीन साड़ी के साथ गले में डेलिकेट नेकलेस पहना है. इसके अलावा कानों में डेलिकेट ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट कैरी किया है. उन्होंने जूलरी को जरूरत से ज्यादा हैवी नहीं रखा, जिससे उनका पूरा लुक बैलेंस्ड और क्लासी नजर आ रहा है.

सानिया चंडोक अपने दोस्त की शादी में बेहद खूबसूरत लगीं. (Photo: Instagram/@saaniyatendulkar)


सादगी में भी दिखीं बेहद स्टाइलिश
सानिया तेंदुलकर का यह अंदाज उन लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन है, जिन्हें ज्यादा तामझाम के बजाय सादगी पसंद है. हरी साड़ी के साथ हल्का मेकअप, खुले बाल और डेलिकेट जूलरी ने उनके लुक में खूबसूरत निखार जोड़ दिया. उनका यह ट्रेडिशनल अवतार दिखाता है कि सही आउटफिट और सिंपल स्टाइलिंग से भी शादी-पार्टी में सबसे अलग और अट्रेक्टिव दिखा जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement