scorecardresearch
 

5 फैशन ट्रेंड्स जो Gen Z ने मिलेनियल्स की अलमारी से किए कॉपी, पुराने स्टाइल की फिर वापसी

फैशन की दुनिया में 90s और 2000s के पुराने ट्रेंड्स एक बार फिर लौट रहे हैं. लो-राइज जींस, कार्गो पैंट्स, बेबी टी और बैगेट बैग्स जैसे स्टाइल अब जेन जी के बीच पॉपुलर हो रहे हैं. इंटरेस्टिंग बात ये है कि जिन फैशन ट्रेंड्स को कभी मिलेनियल्स अपनाते थे, उन्हें जेन जी नए अंदाज और अपनी पसंद के साथ फैशन का हिस्सा बना रही है.

Advertisement
X
जेन जी ने मिलेनियल के किन फैशन स्टे्टमेंट्स को अपनाया?
जेन जी ने मिलेनियल के किन फैशन स्टे्टमेंट्स को अपनाया?

फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते, बल्कि कुछ वक्त बाद नए अंदाज में वापस आ जाते हैं. आज जेन जी के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. जिन फैशन ट्रेंड्स को कभी मिलेनियल्स बड़े शौक से अपनाते थे, वे अब जेन जी की पसंद बन चुके हैं. लो-राइज जींस से लेकर छोटे शोल्डर बैग्स तक, 90s और 2000s का फैशन एक बार फिर युवाओं की अलमारी में जगह बना रहा है. सोशल मीडिया और Y2K फैशन ने इस वापसी को और तेज कर दिया है. आइए जानते हैं ऐसे 5 ट्रेंड्स के बारे में.

1. लो-राइज जींस (Low-rise Jeans)

2000 के दशक में मिलेनियल्स के बीच कमर से नीचे पहनी जाने वाली लो-राइज जींस काफी पॉपुलर थी. एक वक्त हाई-वेस्ट जींस ने इसकी जगह ले ली, लेकिन अब जेन जी इसे दोबारा अपना रही है. आज युवा इसे क्रॉप टॉप, बेबी टी और ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ स्टाइल कर रहे हैं. ब्रिटिश वोग ने फरवरी 2025 में भी इसकी वापसी को जेन जी के Y2K फैशन से जोड़ा था.

2. कार्गो पैंट्स (Cargo Pants)

बड़े-बड़े पॉकेट वाली कार्गो पैंट्स कभी मिलेनियल्स के कैजुअल फैशन का अहम हिस्सा थीं. अब जेन जी इन्हें अपने स्ट्रीटवेयर लुक में शामिल कर रही है. खास बात ये है कि युवा इन्हें सिर्फ टी-शर्ट ही नहीं, बल्कि क्रॉप टॉप और फिटेड शर्ट के साथ भी पहन रहे हैं.

3. बेबी टी-शर्ट (Baby Tees)

Advertisement

छोटी और शरीर से फिट होने वाली टी-शर्ट यानी बेबी टी भी 2000 के दशक का पॉपुलर ट्रेंड रही है. मिलेनियल्स इसे जींस और स्कर्ट के साथ पहनना पसंद करते थे. अब जेन जी भी ग्राफिक प्रिंट, मजेदार स्लोगन और अलग-अलग रंगों वाली बेबी टी को अपने रोजमर्रा के फैशन का हिस्सा बना रही है.

यह भी पढ़ें:  "दिवाली पर घर को दें Gen Z टच, सजावट के ये 5 तरीके आएंगे काम

4. बैगेट बैग्स (Baguette Bags)

छोटे और कंधे पर लटकने वाले बैग्स एक वक्त मिलेनियल्स के बीच काफी पसंद किए जाते थे. 2000 के दशक में इनका खूब चलन था. अब जेन जी भी इन्हें अपने आउटफिट के साथ कैरी कर रही है. खासकर विंटेज डिजाइन, शाइनी कलर्स और छोटे शोल्डर बैग्स युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं.

5. वेलोर ट्रैकसूट (Velour Tracksuits)

कम्फर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश दिखने वाले वेलोर ट्रैकसूट भी मिलेनियल्स के पुराने फेवरेट फैशन ट्रेंड्स में शामिल थे. खासकर मैचिंग हुडी और ट्राउजर वाले सेट काफी पॉपुलर थे. अब जेन जी इन्हें दोबारा अपना रही है. पिंक, ब्लैक और दूसरे ब्राइट रंगों वाले ट्रैकसूट इस पुराने ट्रेंड को नया लुक दे रहे हैं.

पुराना फैशन क्यों अपना रही है जेन जी?

दरअसल, जेन जी के बीच Y2K फैशन और पुराने दौर की चीजों को नए तरीके से अपनाने का चलन बढ़ा है. सोशल मीडिया पर पुराने फैशन की फोटोज और वीडियो भी इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहे हैं. हालांकि, जेन जी पुराने स्टाइल को हूबहू कॉपी करने के बजाय उसमें अपने हिसाब से बदलाव कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement