
Deepika Padukone Patola saree price: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने घर लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं, चाहे फिर वो साड़ी, सूट या फिर शॉर्ट ड्रेस ही क्यों ना हो. दीपिका के एथनिक लुक के खूब चर्चे होते हैं और कुछ समय पहले वो अपने ससुराल की एक शादी में शामिल हुई थीं. जहां उनका एक बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक सामने आया था,जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.
दीपिका ने रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर की शादी के लिए खास पटोला साड़ी पहनी थी, जिसमें बारीक काम किया हुआ था. बैकलेस ब्लाउज के साथ दीपिका की साड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. दीपिका की इस साड़ी की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे, आइए आपको इस पटोला साड़ी की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं.
पटोला साड़ी पर मोटिफ्स का खूबसूरत वर्क
पठान एक्ट्रेस दीपिका ने ननद की शादी के मौके पर खासतौर पर मशहूर फैशन लेबल तोरानी की रंगीली अंगीरा साड़ी पहनी थी. रिच डायमंड सिल्क फैब्रिक से बनी इस पटोला साड़ी पर बेहद खूबसूरत मल्टीकलर मोटिफ्स का डिजिटल प्रिंट था. इसके अलावा साड़ी पर हाथ से एंब्रॉयडरी की गई थी,मोतियों, बीड्स और घुंघरुओं के बारीक काम ने इस साड़ी को शाही टच दिया.

डिजाइनर साड़ी की कीमक कितनी?
लेबल तोरानी की इस मल्टीकलर मोटिफ्स वाली रंगीली अंगीरा साड़ी की कीमत लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये है. इस साड़ी के साथ उन्होंने इसी ब्रांड का 'रंगीली अंगिरा ब्लाउज' पहना था, जिसकी फुल स्लीव्स, स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे स्टाइलिश बना रहे थे. इस डिजाइनर ब्लाउज की कीमत 40 हजार 500 रुपये बताई गई.
जूलरी ने लुक को बनाया रॉयल
सिर्फ साड़ी और ब्लाउज ही नहीं बल्कि दीपिका के इस लुक को उनकी खास जूलरी ने भी परफेक्ट बनाया.उन्होंने गले में बेहद सुंदर चोकर नेकलेस पहना था और इसके साथ में मैचिंग ईयररिंग्स भी पेयर किए. दीपिका ने जगत जूल्स के कलेक्शन से हेवी ट्रेडिशनल जूलरी कैरी की थी.
मेकअप और हेयरस्टाइल
उन्होंने बालों का एक नीट स्लीक बन बनाया था और मिनिमल न्यूड मेकअप के साथ अपनी आंखों को हल्का कोहल टच दिया था, जो उनके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल और टाइमलेस बना रहा था. इस शादी में लाल रंग के कुर्ते में रणवीर सिंह भी बेहद हैंडसम लग रहे थे. दोनों की इस शादी की खूब फोटोज सामने आई थी, जिसमें वो पावर कपल गोल्स देते नजर आ रहे थे.