
Anjali Tendulkar kaftan look: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा जब भी साथ नजर आती हैं, उनका स्टाइल लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. हाल ही में मां-बेटी की इस जोड़ी ने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करती नजर आईं, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया. सोशल मीडिया पर मां-बेटी की इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इन दोनों के स्टाइल के भी खूब चर्चे हो रहे हैं.
सचिन की 28 साल की बेटी सारा अपने ग्लैमरस मिनी ड्रेस लुक में काफी स्टाइलिश लगीं, लेकिन इस बार 58 साल की अंजलि तेंदुलकर का एलिगेंट अंदाज उन पर भारी पड़ गया. रॉयल ब्लैक कलर के काफ्तान लुक में वो बेहद क्लासी और ग्रेसफुल लग रही थी और उनके इस स्टाइल ने लोगों को ज्यादा इंप्रेस कर गया.
मिनी ब्लैक ड्रेस में दिखीं सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर ने इस इवेंट में ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनकर एंट्री ली, जिसमें मॉडर्न और चिक लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था, उनकी स्लीवलेस ड्रेस में वेस्ट के पास रश्ड डिटेलिंग थी, जिसने आउटफिट को स्टाइलिश टच दिया. उन्होंने अपने लुक को उन्होंने लेयर्ड गोल्ड नेकलेस, डेलिकेट ईयररिंग्स और स्ट्रैपी हील्स के साथ कम्प्लीट किया.

अंजलि तेंदुलकर का लुक बना शोस्टॉपर
जहां सारा का अंदाज पूरी तरह वेस्टर्न था, वहीं उनकी मम्मी अंजलि तेंदुलकर ने ट्रेडिशनल फैशन से हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने ब्लैक एम्ब्रॉयडर्ड काफ्तान ड्रेस पहनी थी, जिस पर गोल्डन डिटेलिंग की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. काफ्तान में नीचे की साइड में कट था, जो उनके देसी लुक में मॉर्डन टच दे रहा था.
कितनी है डिजाइनर काफ्तान की कीमत
नीता गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने इस ड्रेस को डिजाइन किया है. यह ड्रेस हाउस ऑफ मसाबा से थी, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है.
अंजलि ने अपने लुक को गोल्ड जूलरी और ब्लैक हैंडबैग के साथ स्टाइल किया. वहीं सॉफ्ट मेकअप, हल्का काजल और पिंक लिप शेड उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो को बढ़ा रहा था. उनके लंबे खुले स्ट्रेट बालों में उनका अंदाज बेहद क्लासी लग रहा था, जिसमें वो किसी रॉयल क्वीन की तरह लग रही थीं.
सोशल मीडिया पर भी फैंस मां-बेटी की इस स्टाइलिश जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि इस बार अंजलि तेंदुलकर का रॉयल काफ्तान लुक सारा की मिनी ड्रेस पर भारी पड़ गया.