बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग से तो हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन उनका फैशन गेम भी हमेशा ऑन टॉप होता है. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह फैशन की दुनिया की सबसे बड़ी ‘फैशन कैमिलियन’ वो ही हैं. 7 फरवरी को दुबई में हुए एक हाई-प्रोफाइल कार्टियर गाला में दीपिका ने अपने ऑल-ब्लैक लुक से हर किसी का अपना दीवाना बना दिया है, उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं और लोग उन पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं. न सिर्फ आउटफिट बल्कि जूलरी से लेकर मेकअप सबकुछ एकदम परफेक्ट है.
Photo: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका ने इस इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया कस्टम आउटफिट पहना था, जिसमें स्ट्रक्चर्ड ब्लैक एंसेंबल में फ्यूचरिस्टिक टेलरिंग और क्लासिक एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है दीपका जैसी बोल्ड पर्सनेलिटी पर यह ब्लैक आउटफिट काफी ज्यादा जंच रहा है और उनके टोन्ड फिगर पर बहुत स्टाइलिश लग रहा है.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
गौरव गुप्ता के ‘स्टारफॉल’ सिलुएट का यह आउटफिट एकदम नया पीस था, जिसे पहले पेरिस में उनकी ‘द डिवाइन एंड्रोजिन’ स्प्रिंग-समर 2026 कलेक्शन में देखने को मिला था. दीपिका के लिए इसे खासतौर पर कस्टमाइज किया गया ताकि यह उनके ग्लोबल स्टार स्टेटस को अच्छी तरह से दिखा सके.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
गौरव गुप्ता ने 8 फरवरी को इंस्टाग्राम पर इस लुक की बारीकियों के बारे बताते हुए पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने बताया कि इंजीनियर्ड टेलरिंग को उनके सिग्नेचर मेटल-बर्स्ट एम्ब्रॉयडरी के साथ इस आउटफिट में शामिल किया गया है. इसमें डीकंस्ट्रक्टेड घड़ी के पार्ट्स को हाथ से जैकेट और स्कर्ट पर लगाया गया था, जिससे लुक और भी अनोखा बनाया जा सके.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका को जैकेट के शार्प और स्कल्प्चरल शोल्डर्स और फ्लोर-लेंथ स्कर्ट की फ्लूड मूवमेंट से वो काफी पावरफुल लग रही थीं. कार्टियर की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते दीपिका ने इस लुक को शानदार हाई ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया, जो उनके इस ओवरऑल लुक को सबसे हटकर बना रहा है.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
दीपिका ने अपने आउटफिट को पूरा करने के लिए एक शानदार हीरे का हार और मैचिंग स्टड्स पहने हैं, बारीकी से जड़े हीरों से बना यह नेकलेस बहुत खूबसूरत है, उसमें नाशपाती के शेप वाला डायमंड लगा है, जो इसे यूनिक बना रहा है.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
डायमंड नेकलेस और मैचिंग स्टड्स उनके आउटफिट की व्हिम्सिकल थीम के साथ परफेक्ट लग रहे हैं. दीपिका की पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है. फैंस ने उन्हें ‘गॉडेस’, ‘गॉर्जियस’ और ‘स्टनिंग’ कह रहे हैं.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)
दुबई गाला इस साल दीपिका की सबसे बड़ी इंटरनेशनल अपीयरेंस में से एक है, जो 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद उनके छोटे ब्रेक के बाद सामने आया. इस इवेंट ने साफ कर दिया कि मां बनने के बाद भी दीपिका ग्लोबल फैशन और ग्लैमर की क्वीन बनी हुई हैं. दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह भी इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उनका एक अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिला था.
(Photo: Instagram@deepikapadukone)