scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

56 साल की मां, 31 की बेटी... बेहद स्टाइलिश है भाग्यश्री की बेटी अवंतिका, दोनों लगती हैं 'जुड़वा' बहनें

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 1/9

Bhagyashree daughter Avantika Dasani: सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' (1989) में नजर आने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं लेकिन वो आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितना फिल्मों में लगती थीं. वह अभी 56 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. भाग्यश्री की एक बेटी भी है जिसका नाम अवंतिका है और वो 31 साल की है. टीवी एक्ट्रेस अवंतिका को यदि देखा जाए तो वो बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं और उनकी तरह ही दिखती हैं.

फैशन सेंस की बात की जाए तो अवंतिका बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस भी हैं. यदि गर्ल्स चाहें तो उनके आउटफिट्स से आइडिया लेकर किसी पार्टी या ईवेंट के लिए अपने आपको ड्रेसअप कर सकती हैं. तो आइए अवंतिका के कुछ स्टाइलिश लुक्स देख लेते हैं.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 2/9

ब्राइट पिंक सिल्क लहंगा (Silk Lehenga)

अवंतिका इस लुक में रानी पिंक और गोल्ड प्रिंटेड लहंगा पहना है जिसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. लहंगे के साथ उन्होंने डीप वी-नेक ब्लाउज और हैवी चोकर नेकलेस पहना है जो उनके लुक को और भी अधिक बढ़ा रहा है. अवंतिका ने मेकअप को न्यूड बेस पर रखते हुए उन्होंने अपनी स्माइल से पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)
 

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 3/9

रेड फेदर-ट्रिम को-आर्ड सेट (Co-ord Set)

अवंतिका इस लुक में बॉस लेडी अवतार में देखने मिली हैं. उनका ये लुक काफी अच्छा लग रहा है. इस लुक के लिए उनका रेड ब्लेजर की स्लीव्स पर फेदर वर्क इसे काफी हाई-फैशन बना रहा है जिसे उन्होंने मैचिंग क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ पेयर किया है. विंग्ड आईलाइनर और खुले बाल उनके इस मॉडर्न लुक को पूरा कर रहे हैं.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)
 

Advertisement
Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 4/9

फ्लोरल शिफॉन साड़ी (Floral Saree)

अवंतिका की सादगी इस पिंक बेस पर बड़े फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में बखूबी निखर रही है. इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और साड़ी पर लगा पतला गोटा-पट्टी बॉर्डर इसे एक परफेक्ट डे-इवेंट लुक बना रहा है. उन्होंने मेकअप काफी लाइट किया है और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में देसी ग्रेस जोड़ रही है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 5/9

व्हाइट क्रॉप टॉप और ड्रेप्ड स्कर्ट (Draped Skirt)

कैजुअल लेकिन क्लासी दिखने के लिए अवंतिका का यह न्यूट्रल शेड लुक इंस्पिरेशन है. उन्होंने व्हाइट साटन टॉप को बेज कलर की ड्रेप्ड मिनी स्कर्ट और स्टिलेटोस के साथ स्टाइल किया है. ग्लोइंग बेस मेकअप और मेसी हेयरस्टाइल के साथ यह लुक काफी रिफ्रेशिंग है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)
 

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 6/9

पेस्टल पिंक चिकनकारी कुर्ता (Chikankari Kurta)

पेस्टल पिंक हैवी वर्क वाले कुर्ते में अवंतिका बिल्कुल अपनी मां भाग्यश्री की तरह ग्रेसफुल दिख रही हैं. मैचिंग नेट दुपट्टा और गले में कुंदन चोकर उनके इस एथनिक लुक को काफी रॉयल बना रहा है. सॉफ्ट पिंक ब्लश और सटल आईशैडो उनके नैन-नक्श को उभार रहा है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 7/9

ब्लैक एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग और को-आर्ड (Long Shrug Set)

अवंतिका का यह ब्लैक एंड गोल्ड लुक बेहद एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड है. उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट के ऊपर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लॉन्ग श्रग कैरी किया है, जो विंटर शादियों के लिए परफेक्ट है. बोल्ड लिपस्टिक और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी उनके इस लुक को निखार रही है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)
 

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 8/9

ग्रे सीक्वेंस गाउन (Sequin Gown)

रेड कारपेट लुक के लिए अवंतिका का यह बॉडी-हगिंग ग्रे गाउन एकदम परफेक्ट चॉइस है. स्ट्रैपलेस डिजाइन और पूरी ड्रेस पर किया गया लीनियर सीक्वेंस वर्क उन्हें बेहद ग्लैमरस दिखा रहा है. मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने अपना सारा फोकस आउटफिट और अपनी खूबसूरती पर रखा है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)

Bhagyashree daughter Avantika Dasani
  • 9/9

सिल्वर टैसल मिनी ड्रेस (Tassel Mini Dress)

पार्टी वाइब्स के लिए अवंतिका की यह शिमरी सिल्वर ड्रेस बेस्ट पिक है. पूरी ड्रेस पर लगे टैसल्स और सीक्वेंस वर्क उन्हें एक डिस्को दीवा जैसा लुक दे रहे हैं. ड्यूई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने इस बोल्ड आउटफिट को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है.

(Photo: Instagram/Avantika Dasani)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement