scorecardresearch
 

कर्नाटक के लोगों को पावर शॉक! बढ़ गए बिजली के दाम, ग्राहकों से होगी घाटे की भरपाई

कर्नाटक में बिजली कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने दाम बढ़ा दिए हैं. सबसे बड़ा झटका बेंगलुरु के उपभोक्ताओं को लगा है, जहां हर यूनिट पर 56 पैसे का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. यह वसूली 1 मई 2026 से किस्तों में शुरू होगी. हालांकि, कुछ शहरों के ग्राहकों को मामूली राहत भी मिलेगी.

Advertisement
X
बेंगलुरु में 56 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम (FIle Photo)
बेंगलुरु में 56 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम (FIle Photo)

अब कर्नाटक सरकार उपभोक्ताओं से राजस्व घाटे की भरपाई के लिए बिजली का बिल बढ़ा रही है. कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग (KERC) के एक नए आदेश ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. इस फैसले के तहत बेंगलुरु में बिजली की दरों में 56 पैसे प्रति यूनिट की बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जबकि मैसूर में भी दाम बढ़ा दिए गए हैं. आयोग ने बिजली कंपनियों के करोड़ों रुपये के राजस्व घाटे की भरपाई करने के लिए इन नई दरों को मंजूरी दी है, जो 1 मई 2026 से लागू होंगी.

आसान भाषा में समझें तो यह सब बिजली कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए हो रहा है. आयोग ने हिसाब लगाया कि अकेले BESCOM को करीब ₹2,068 करोड़ का नुकसान हुआ है और अब इसकी वसूली सीधे जनता की जेब से की जाएगी. राहत बस इतनी है कि यह वसूली एक साथ नहीं बल्कि हर महीने की किश्तों में अगले एक साल तक होगी. यानी अगले महीने से आपके बिल में 'True-up Charges' जुड़कर आने लगेंगे.

बिजली की ये नई दरें पूरे कर्नाटक में अलग-अलग हैं. जहां बेंगलुरु (BESCOM) और मैसूर (CESC) के दायरे में आने वाले इलाकों में दाम बढ़े हैं, वहीं राज्य के कुछ शहरों के लिए अच्छी खबर भी है. अगर आप HESCOM, GESCOM या MESCOM जैसे शहरों में रहते हैं, तो आपको बिजली बिल में थोड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि वहां की कंपनियों को ग्राहकों को पैसे वापस (Refund) करने का आदेश दिया गया है.

Advertisement

इस फैसले के बाद जहां बेंगलुरु और मैसूर क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, वहीं उत्तर कर्नाटक और तटीय इलाकों के उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिलेगी. आयोग ने साफ किया है कि यह वसूली पिछले वित्त वर्ष के वास्तविक बिजली उपभोग के आधार पर की जाएगी.

किस शहर पर कितना असर 

  • BESCOM में 56 पैसे की बढ़ोतरी
  • CESC में 15 पैसे की बढ़ोतरी
  • HESCOM/GESCOM में 10 पैसे का रिफंड 
  • MESCOM में 9 पैसे का रिफंड 

कुल मिलाकर, कर्नाटक के बड़े शहरी इलाकों के लिए आने वाला महीना बिजली बिल के लिहाज से काफी भारी पड़ने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement