भारत में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत में बदल रहा है. मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस हाई स्पीड ट्रेन के कोच बेंगलुरु की फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे हैं. 280 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली इस ट्रेन की कार बॉडी का ढांचा असेंबल कर लिया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी पहली झलक साझा की. वहीं, पाटण में नए कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया गया. सूरत में दिवाली और छठ पर्व के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं और भावनगर में वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने शानदार एयर शो का प्रदर्शन किया.