scorecardresearch
 

घरेलू लड़ाई में शख्स ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद की भी दी जान

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी. मामला सूर्यनगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हीलालिग गांव का बताया जा रहा है.

Advertisement
X
पत्नी को मारने के बाद खुद की भी दे दी जान. (Photo: Representational )
पत्नी को मारने के बाद खुद की भी दे दी जान. (Photo: Representational )

बेंगलुरु में सूर्यनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हीलालिग गांव से एक संदिग्ध मर्डर-सुसाइड की खबर मिली है. यहां एक 31 साल के आदमी ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया. मरने वालों की पहचान ओडिशा के रहने वाले दीपंथा सबारा (31) और उनकी पत्नी मंजुला सबारा (27) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक यह कपल करीब 20 दिन पहले किराए के घर में रहने आया था और बोम्मासांद्रा में एक प्राइवेट फर्म में काम करता था. पुलिस के मुताबिक कपल के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. ऐसे में दीपंथा पर गुस्से में मंजुला की हत्या करने का शक है. बाद में उसने घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

यह भी पढ़ें: मर्डर कर एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा...अश्लील वीडियो दिखाकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल

घटना स्थल से बरामद हुआ सुसाइड नोट

यह घटना तब सामने आई जब घर के मालिक ने पुलिस को बताया कि महिला बंद घर के अंदर बेसुध पड़ी है. जांच अधिकारियों को एक मोबाइल फोन मिला. जिसमें पति द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक सेल्फी वीडियो था. साथ ही एक ऑडियो नोट भी मिला.

Advertisement

पुलिस का मानना ​​है कि मौतें करीब दो दिन पहले हुई होंगी. क्योंकि लाशें सड़ी-गली हालत में थीं. फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement