scorecardresearch
 

कॉलेज में लेक्चर के बीच प्रोफेसर ने MBBS छात्रा को I Love You बोलकर किया प्रपोज, VIDEO

बेंगलुरु ग्रामीण के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को क्लास में प्रपोज करने का मामला सामने आया है. छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और अन्य छात्रों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
लेक्चर के बीच प्रोफेसर ने MBBS छात्रा को कहा- I Love You (Photo: itg)
लेक्चर के बीच प्रोफेसर ने MBBS छात्रा को कहा- I Love You (Photo: itg)

कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण इलाके के नेलमंगला स्थित टी बेगुर के एक मेडिकल कॉलेज में उस समय हंगामा मच गया, जब एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर लेक्चर के बीच ही एक छात्रा को कथित तौर पर प्रपोज कर दिया. इस घटना के बाद छात्रा ने कड़ा विरोध जताया, जिसके चलते मामला बढ़ गया और अन्य छात्रों ने भी हस्तक्षेप किया.

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान प्रोफेसर और छात्रा के बीच तीखी बहस हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में प्रोफेसर छात्रा से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उसने उन्हें ‘आई लव यू’ कहा था, जबकि छात्रा इस बात से साफ इनकार करती दिख रही है. सामने आए प्रपोजल के वीडियो में छात्रा ने मामले को प्रिंसिपल के सामने ले जाने की बात कही.

विवाद बढ़ने पर क्लास में मौजूद अन्य छात्र भी छात्रा के समर्थन में आ गए और उन्होंने प्रोफेसर के खिलाफ नाराजगी जताई. इसी दौरान कुछ छात्रों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट भी कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए हैं.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रोफेसर और छात्रा के बीच पहले से कोई बातचीत या विवाद था या नहीं. पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों ही मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में आचार-व्यवहार और शिक्षक-छात्र संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 
 
 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement