scorecardresearch
 

Chutkule: महान व्यक्ति का मतलब क्या होता है? बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, टीचर की हो गई बोलती बंद!

हंसने-मुस्कुराने से मूड और मांइड दोनों ही तरोताजा रहते हैं. आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोगों को मुस्कुराना के लिए भी समय नहीं मिलता. आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं, मजेदार वायरल चुटकुले. जिन्हें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> टीचर- बच्‍चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे.
गप्‍पू- सर, एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं.
टीचर की बोलती हो गई बंद!

 

> लड़की- सुबह से चक्कर से आ रहे हैं.
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, एकदम घड़ी की तरह है.
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रखा हुआ है..!!

 

> एक लड़का बस में खड़ा था. ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा.
लड़की- बदतमीज, क्या कर रहे हो?
लड़का- ग्रेजुएशन और आप?

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> सोनू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
सोनू- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- नहीं तो जल्दी ही मर जाओगे
सोनू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
सोनू- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है !!!

 

> टीचर- लॉफर और ऑफर में क्या फर्क है?
स्टूडेंट- बहुत आसान है मैम
आई लव यू अगर लड़का कहे तो लॉफर
लड़की कहे तो ऑफर
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़...

Advertisement

 

> मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं..!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement