>पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में....
>एक स्टूडेंट भगवान से बोला- 1 रुपए की कीमत 68 तक पहुंचाई,
पेट्रोल की 80 तक, दूध की 50 और प्याज की 100 तक.
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान, पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही हैं.
>मास्टर जी- शांति किसके घर में रहती है...?
छात्र - जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं...!!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
>मंटू- इंस्पेक्टर साहब, मेरी मदद कीजिए.
कोई मुझे धमकी भरे कॉल कर रहा है.
पुलिसवाला- कौन है वह?
मंटू- मेरी गर्लफ्रेंड का पति
फिर क्या था...हो गई जेल...
>दूध वाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंकते हैं ,
टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं,
न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आएगी..!!
>एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा...
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर...
पागल मत उतर..
ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है.
कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ.
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो.
आदमी- हमारी शादी की DVD..!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)