scorecardresearch
 

जब मरीज ने डॉक्टर से पूछा-आप क्यो पीते हैं? मिला ये मजेदार जवाब, हंसेंगे आप!

अगर दिन थोड़ा बोरिंग या तनावभरा रहा हो, तो कुछ अच्छे जोक्स आपका मूड बदल सकते हैं. खुलकर हंसने से दिमाग तरोताजा रहता है और दिन भी खुशहाल लगता है. आज हम लेकर आए हैं मजेदार वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>मरीज- डॉक्टर साहब, आप दूसरों को तो धूम्रपान छोड़ने के लिये कहते हैं और आप पीते हैं ?
डॉक्टर- मैं खुद न पीऊं तो इसकी हानियों को कैसे जानूंगा..!

 

>समोसे खाने के बाद राजू बोला- आज समोसे अच्छे नहीं है, परसों तो बहुत अच्छे थे.
हलवाई ने कहा- यह परसों वाले ही हैं साहब..!!!

 

>मास्टर- जिनकी पैदाइश सन् 1980 की है उसकी उम्र इस समय क्या होगी ?
छात्र- पहले यह बताइये सर... वह स्त्री है या पुरुष!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>आत्महत्या के लिये रेल की पटरी पर लेटे व्यक्ति से किसी ने पूछा- भले आदमी यहां क्यों लेटे हो ?
आदमी- मैं मरने के लिये आया हूं.
अच्छा, तो ये रोटियां साथ में क्यों रखे हो!
आदमी- हो सकता है ट्रेन लेट हो जाये...

 

>ग्राहक- तुम तो कह रहे थे कि यह कमीज, बिल्कुल ऊनी है, पर इसमें  तो 'सूती माल' छपा हुआ है ?
दुकानदार- यह तो कीड़ों को धोखा देने के लिये लगाया है..!!!

Advertisement

 

>टीचर अर्थशास्त्र पढ़ा रहे थे, मांग और पूर्ति के नियम समझाते हुये कहा- कोई उदाहरण दो जहां मांग की अपेक्षा पूर्ति अधिक हो.
एक छात्र ने बोला- सर परेशानी..!
 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement