scorecardresearch
 

लड़की तोहफे की जिद्द करने लगी तो लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि आप भी ठोकेंगे सलामी!

जिंदगी की व्यस्तता के बीच अगर मुस्कुराने का मौका मिल जाए तो दिन बन जाता है. ऐसे में मजेदार जोक्स न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि मन को भी सुकून और ताजगी का एहसास कराते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
टीटू- शाहजहां जैसा,
लड़की- लड़की जिद्द करने लगी, ताजमहल बनवाओ.
टीटू- जमीन खरीद ली है,
बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा.
आस-पास खड़े लड़कों ने ठोका सलाम!

 

>गोलू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया.
डॉक्टर- मैं जानता हूं.. थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी..!

 

>आंटी- बेटा, शादी हो गई तुम्हारी?
लड़की- जी आंटी!
आंटी- लड़का क्या करता है?
लड़की- अफसोस करता है आंटी!!!

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया.
पहला कैदी- वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी- वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा!

 

>भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा.
साहब– शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो.
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं ?

Advertisement

 

>आंटी- बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- आंटी, बगैर ब्रेक के एक्सप्रेस ट्रेन की तरह…
आंटी- वाह! मतलब तेज़?
बच्चा- नहीं आंटी, सीधा फेल होने तक नहीं रुकती!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement