scorecardresearch
 

Jokes: जब लड़के ने कहा- तुम मुझसे मिलने आ सकती हो? मिला ये मजेदार जवाब

Desi Chutkule: जब आप खुश और तनावमुक्त रहते हैं तो आपके चेहरे पर निखार दिखने लगता है. हल्की सी मुस्कान किसी की सुंदरता में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी और लाभदायक है. हम आपके लिए लाए हैं चुटकुलों का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
Desi Jokes
Desi Jokes

> पत्नी, पति से - मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे.
पति, पत्नी से - मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा !!!

 

> लड़की- मैं तुम्हारे लिए चिंगारी पे चल सकती हूं,
नदी में कूद सकती हूं.
लड़का- लव यू जानू.
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो?
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में!

 

> चीकू- तू स्कूल क्यों नहीं जाता?
टीटू-  कई बार गया, वो वापिस भगा देते हैं.
चीकू- क्यों ?
टीटू- कहते हैं भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में!

 

> कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए.
बॉस - छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी. ये बताओ कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
कर्मचारी-  सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो.
बॉस-  कितने दिन की छुट्टी चाहिए?

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> टीचर (स्टूडेंट से) - सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है !

Advertisement

 

> मोटू - पापा जल्दी से तैयार हो जाओ.
पापा - क्यों? 
मोटू- अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं.
पापा - अबे तुझे किसने कहा?
मोटू- अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना, मैंने उनकी लड़की छेड़ दी, तो वो बोले देख लेंगे तुझे !

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement