scorecardresearch
 

Viral Jokes: परेशान महिला को बाबा ने बताया ऐसा अनोखा उपवास... चुटकुला पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप!

हंसी तनाव दूर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है. मजेदार जोक्स पढ़ने से चेहरे पर मुस्कान आती है, मन खुश रहता है और नकारात्मकता भी काफी हद तक दूर हो जाती है. आज फिर हम लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है...
कोई उपाय बताओ.
बाबा- बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसऐप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा !!!

 

> गौरव- नीरजा कहां हो तुम?
नीरजा- रेस्‍तरां में हूं, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी, इसलिए यहां खाना खा रही हूं.
तुम कहां हो?
गौरव- लंगर में... 
तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ा हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना !!!

 

> पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी !

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आई
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा...

Advertisement

 

> सुहागरात को पत्नी का घूंघट उठाकर टिल्लू रोमांटिक अंदाज में बोला...
टिल्लू - हमैं तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
टिल्लू की पत्नी- देखियो, आगे बाले चौराहे पे मारो ब्वॉयफ्रेंड खड़ो है का...
टिल्लू बेहोश...!

 

> लड़की - बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है.
सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी याद आती है
लड़का - पता है... पता है... तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,
लौटा दूंगा चिंता मत कर...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement