scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

LPG Rules: फटाफट करें ये काम, वरना भूल जाएं सस्‍ता LPG सिलेंडर

एलपीजी योजना का नियम
  • 1/6

अगर आप घर पर या अपने बिजनेस के लिए LPG सिलेंडर का उपयोग करते हैं तो आपको इस अगस्‍त में होने वाले कई बदलावों के बारे में जानना चाहिए और फटाफट इन बदलावों को अप्‍लाई करना चाहिए, वरना आप LPG गैस सिलेंडर से वंचित हो सकते हैं या फिर महंगे सिलेंडर बुक करने पर मजबूर होना पड़ सकता है. 

जंग के कारण बढ़ा संकट
  • 2/6

दरअसल, मिलिड ईस्‍ट में जंग के बाद से एनर्जी संकट हावी हुआ है. खासकर, एलपीजी को लेकर संकट आया है. ऐसे में नए कनेक्‍शन अभी तक नहीं किए जा रहे हैं और कई नियमों को भी सख्‍त किया गया है. इसी में से एक नियम ई-केवाईसी को लेकर है. 

16 अगस्‍त से पहले पूरा करें ये काम
  • 3/6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करना जारी रखने के लिए 16 अगस्त से पहले आधार-बेस्‍ड ई-केवाईसी पूरा करने के लिए कहा गया है. ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG का लाभ लेते हैं, तो आपको 16 अगस्‍त 2026 तक आधार बेस्‍ड ई-केवाईसी पूरा करना होगा. 
 

Advertisement
तेल कंपनियों ने भेजा मैसेज 
  • 4/6

तेल कंपनियों ने भेजा मैसेज 
कई ग्राहकों को तेल डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनियों से संदेश मिले हैं जिनमें कहा गया है कि प्रिय ग्राहक, घरेलू रेट्स पर एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए आपको ई-केवाईसी करना आवश्यक है. पहले भी कई बार याद दिलाने के बावजूद आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं किया है.आप इंडियनऑयल वन ऐप के माध्यम से घर बैठे, अपने वितरक के पास जाकर या डिलीवरी कर्मी के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं. 16.08.26 तक ई-केवाईसी न करने पर, ई-केवाईसी पूरा होने तक आप घरेलू दरों पर सिलेंडर प्राप्त करने के पात्र नहीं रहेंगे. कृपया जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा करें. 

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना
  • 5/6

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत सरकार वर्तमान में साल में चार LPG रिफिल पर सब्सिडी पेश करती है, जबकि पहले यह नौ रिफिल पर थी. 4 रिफील खत्‍म होने के बाद अब बाकी सिलेंडर की बुकिंग नॉर्मल प्राइस पर ले सकते हैं. इस योजना के तहत लाभार्थियों को कम कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्‍ध कराया जाता है, क्‍योंकि सरकार सब्सिडी देती है.  

बुकिंग और ड‍िलीवरी के नियम
  • 6/6

बुकिंग और ड‍िलीवरी के नियम
एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियम पहले जैसे ही रहेंगे. कस्‍टमर्स को डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स के पास जाने के बजाय ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए कहा जाता है. डिलीवरी के समय, आपको अपने रज‍िस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (DAC), या ओटीपी मिलेगा. डिलीवरी पूरी करने के लिए डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को ओटीपी साझा करना आवश्यक है. अगर ओटीपी उपलब्ध नहीं है, तो सिलेंडर वापस कर दिया जाएगा. शहरी ग्राहकों के लिए रिफिल की लॉक-इन अवधि भी 25 दिन और ग्रामीण ग्राहकों के लिए 45 दिन है. 

Advertisement
Advertisement