scorecardresearch
 

जब नकल करने लगा पति तो पत्नी ने ऐसे की बोलती बंद, मजें ले वायरल जोक्स के!

जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल जोक्स.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>पत्नी- खाना खाया?
पति- (मस्ती के मूड में)- खाना खाया 
पत्नी- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पति- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो? 
पति- तुम मेरी नकल कर रहे हो? 
पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं.
पति- नहीं खाया!
पत्नी- क्यों... अब नहीं उतारनी मेरी नकल.

 

>नर्स- मुबारक हो...आपके घर बेटा पैदा हुआ है.
सुरेश- गजब टेक्नोलॉजी है.
नर्स- क्या ?
सुरेश- पत्नी अस्पताल में और बेटा घर में पैदा हुआ है..!!

 

>एक लड़का अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया...
परिवार वाले दोनों को साथ बैठाकर बाहर चले गए.
लड़की- भईया, आपकी कितनी बहनें हैं ?
लड़का- थोड़ी देर पहले 3 थीं अब 4 हो गई हैं !

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा.
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स... ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू...
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे.
पत्नी- अरे सुनो पहले.
ये आपकी मार्कशीट है... सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी.
फिर भयानक सन्नाटा !!!

Advertisement

 

>एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे.
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है !

 

>पति-पत्नी दोनों मार्केट गए,
वहां पति ने एक अनजान लड़की से कहा हेलो.
पत्नी गुस्से में- बताओ ये कौन थी?
पति कुछ सोचकर- ओए चुप कर,
अभी उसे भी बताना है कि, तुम कौन हो...!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement