scorecardresearch
 

ईरान में फंसे भारतीय कहां करें संपर्क? क्या है उनके रेस्क्यू की तैयारी?

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. कई देशों में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को घर के अंदर रहने और इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं.

Advertisement
X
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं.  ( Photo: AFP)
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं. ( Photo: AFP)

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं. स्थिति जंग जैसी बन गई है, लगातार हमले हो रहे हैं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर हमले किए हैं. इस टकराव के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और कई देशों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, फिलिस्तीन (रामल्ला-वेस्ट बैंक), कतर और ईरान में रहने या यात्रा कर रहे भारतीयों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने सतर्कता बरतने को कहा है. भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इजरायली प्रशासन और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें.

भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी 
Embassy of India, Tehran ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी भारतीय ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें. गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और जितना हो सके घर के अंदर ही रहे. भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे लगातार खबरों पर नजर रखें, हालात की जानकारी लेते रहें और दूतावास की अगली सूचना का इंतजार करें.

Advertisement

.

किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए ये इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं:

+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है.

भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील 
अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने UAE में रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने और भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील की है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी सऊदी अरब में मौजूद भारतीयों को स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी है. बहरीन और फिलिस्तीन के रामल्ला स्थित भारतीय मिशनों ने भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है.

एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें
तनाव के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने भी एहतियातन कदम उठाए हैं. एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट (AI139) को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया. इंडिगो ने ईरानी एयरस्पेस से गुजरने वाली अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी वेस्टबाउंड इंटरनेशनल फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं.

Advertisement

NORKA ने शुरू किए हेल्प डेस्क
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए NORKA ने ईरान, इज़रायल और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में रह रहे केरलवासियों के लिए विशेष हेल्पडेस्क शुरू किए हैं. यह कदम मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निर्देश पर उठाया गया है. जरूरतमंद प्रवासी केरलवासी जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

फिलहाल पूरे क्षेत्र में हालात नाजुक बने हुए हैं. कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और नागरिकों को सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दे रहे हैं. कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की गई है.

अगर किसी प्रवासी केरलवासी को मदद की जरूरत हो, तो वे NORKA के ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं-
+91-8802012345 (इंटरनेशनल मिस्ड कॉल)
18004253939 (भारत से टोल-फ्री नंबर)

इन नंबरों पर कॉल करके जरूरतमंद लोग सहायता और जरूरी जानकारी ले सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement