scorecardresearch
 

अन्नपूर्णा योजना: यहां महिलाओं को आज से हर महीने मिलेंगे 3 हजार, बस ये शर्त पूरी करनी होगी!

Annapurna Scheme: पश्चिम बंगाल में आज से अन्नपूर्णा योजना प्रभावी हो गई है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किन महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे.

Advertisement
X
अन्नपूर्णा योजना में महिलाओं को 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. (Photo: Pexels)
अन्नपूर्णा योजना में महिलाओं को 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. (Photo: Pexels)

पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की ओर शुरू की गई 'अन्नपूर्णा योजना' आज यानी 1 जून से प्रभावी हो गई है. इसके जरिए महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए तीन हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे. अब जल्द ही महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा योजना के पैसे आने लगेंगे. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये पैसे किन-किन महिलाओं को मिलेंगे? तो जानते हैं कि किन महिलाओं को ये पैसे मिलेंगे और किन महिलाओं को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा. 

कैसे मिलेंगे पैसे?

ये पैसे महिलाओं के आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार, उन पैसों को इस्तेमाल कर सकती हैं. 

किन महिलाओं को मिलेंगे पैसे?

आकाशवाणी न्यूज के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना के लिए पात्र महिलाओं की उम्र 25 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. बता दें कि पहले लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को सहायता दी जाती थी. अब अन्नपूर्णा योजना के तहत पैसे मिलेंगे और लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मौजूदा लाभार्थियों को ऑटोमैटिक ही अन्नपूर्णा योजना में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 

किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे?

वो महिलाएं, जो इनकम टैक्स का भुगतान करती है, उन्हें भी ये पैसे नहीं मिलेंगे. साथ ही महिलाओं को स्थायी सरकारी रोजगार में नहीं होना चाहिए. राज्य या केंद्र सरकार, वैधानिक निकायों, पंचायतों, नगरपालिकाओं, स्थानीय निकायों, या सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से नियमित वेतन या पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को ये पैसे नहीं मिलेंगे. 

Advertisement

इसके अलावा, जिन महिलाओं को नाम एसआईआर में बाहर हो गया है, उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा. लेकिन, अगर किसी ने एसआईआर ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर की हो तो लाभार्थियों को उनके आवेदनों का कानूनी निपटारा होने तक वित्तीय सहायता मिलती रहेगी. 

नए लोग कैसे जुड़ेंगे?

नए आवेदकों के लिए अन्नपूर्णा योजना का ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा, जो जल्द ही शुरू होने वाला है. वहां महिलाओं को अप्लाई करना होगा. सभी नए आवेदनों का सत्यापन और जांच अधिकृत सरकारी अधिकारियों की ओर से की जाएगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ), शहरी क्षेत्रों में उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) और कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अधिकारी शामिल हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement