वाटर प्यूरीफायर और RO के मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनको दीवार पर इंस्टॉल किया जाता है. इसके लिए इसको फास्टनर को दीवार पर लगाकर उसकी मदद से टांगा जाता है. (Photo: IndiaMart)
वाटर प्यूरीफायर और RO को दीवार पर लगाने का मकसद असल में पानी के फ्लो के लिए होता है. टैंक में भरा नीचे की तरफ आए और उसे आसानी से ग्लास या बोतल में भरा जा सके. (Photo: Amazon)
मार्केट में एक खास वाटर प्यूरीफायर और RO मौजूद हैं, जिसका नाम अंडर सिंक है. यह वाटर प्यूरीफायर और RO किचन में नीचे सरफेस पर रखा जाता है. साथ ही ऊपर एक टोटी लगाई है, जिसमें RO का पानी आता है.
अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर आपके किचन के स्पेस की खूबसूरती को बढ़ाता है. इसकी इंस्टॉलेशन बहुत ही आसान है. इसके साथ एक प्रेशर टैंक भी लगाया जाता है, जो पानी के फ्लो को ऊपर ढकेलता है.
मार्केट में अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर या RO की कीमत 15 हजार रुपये से शुरु होती है, ये कीमत हमने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ली है. हालांकि स्थानीय मार्केट से इसको सस्ते दाम में भी खरीदा जा सकता है. (Photo: Amazon)
अंडर सिंक प्युरिफायर के जहां फायदे हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हैं. नुकसान की बात करें तो इसकी कीमत नॉर्मल वॉटर प्युरिफायर की तुलना में ज्यादा होती है.(Photo: Amazon)
अंडर सिंग RO का दूसरा नुकसान ये है कि इसकी सर्विसिंग मुश्किल हो जाती है क्योंकि सिंक के नीचे बहुत ही कम जगह होता है. ऐसे में सर्विसिंग महंगी भी पड़ती है. (Photo: Amazon)