scorecardresearch
 

हल्द्वानी में पानी की टंकी के लेंटर की शटरिंग खोलते समय हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े और छोटे बेटे की पानी की टंकी के अंदर दम घुटने से जान चली गई. बड़ा बेटा शटरिंग खोलने टंकी में उतरा था, उसे बचाने के लिए पहले मां और फिर छोटा भाई अंदर गए, लेकिन तीनों की मौत हो गई.

Advertisement
X
परिवार के तीन लोगों की मौत से सदमे में परिवार. (Photo: Screengrabs)
परिवार के तीन लोगों की मौत से सदमे में परिवार. (Photo: Screengrabs)

उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की पानी की टंकी के अंदर दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों में 55 वर्षीय सरस्वती देवी और उनके दो बेटे शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव निवासी सरस्वती देवी ने अपने घर में हाल ही में एक पानी की टंकी बनवाई थी. मंगलवार को उनका बड़ा बेटा टंकी की शटरिंग खोलने के लिए उसके अंदर उतरा. कुछ देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई. बताया जा रहा है कि टंकी के भीतर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश हो गया.

एक परिवार के 3 लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर
बेटे को बचाने के लिए सरस्वती देवी तुरंत टंकी के अंदर उतर गईं, लेकिन वह भी दम घुटने से बेहोश हो गईं. इसके बाद छोटे बेटे ने मां और बड़े भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी टंकी में उतरते ही बेहोश हो गया. इस तरह तीनों की टंकी के भीतर ही दम घुटने से मौत हो गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बंद टंकी के भीतर ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement