scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ पुलिस-नगर निगम टीम पर हमला, गला दबाकर दारोगा को जान से मारने की कोशिश

लखनऊ पुलिस-नगर निगम टीम पर हमला, गला दबाकर दारोगा को जान से मारने की कोशिश

लखनऊ में पुलिस और नगर निगम की टीम पर हुए जानलेवा हमला हुआ है. इस केस में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. केस में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में लगी है. दरअसल, सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर पारा इलाके में नगर निगम की टीम पुलिस वालों के साथ गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इस दौरान 20 से 25 लोगों ने नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

Advertisement
Advertisement