scorecardresearch
 

मुगलसराय स्टेशन का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होगा!

इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. रेल और गृह मंत्रालय ने नाम बदलने को लेकर अपनी कार्रवाई तेज की है. इस मामले में रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय मिलकर काम कर रहा है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय नगर रखने का उत्तर प्रदेश सरकार का प्रस्ताव गृह मंत्रालय पहुंचा गृह मंत्रालय जल्द इस पर विचार करेगा.

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कैबिनेट बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती वर्ष के आयोजनों को समर्पित किया. पिछले मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट में मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव रखे गए. जिसमें मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर रखने के लिए प्रस्ताव पास किया गया.

इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. रेल और गृह मंत्रालय ने नाम बदलने को लेकर अपनी कार्रवाई तेज की है. इस मामले में रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय मिलकर काम कर रहा है.

गृह मंत्रालय को का जो अनुरोध पत्र मिला है. उस अनुरोध पत्र के आधार पर जल्द ही कार्यवाही करेगा. दरअसल गृहमंत्रालय किसी भी जगह के नाम बदलने से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देता है जिसकी मांग उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद गृह मंत्रालय के पास रखा है.

Advertisement

 

गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है. को 1967 में बीजेपी के पूर्ववर्ती संस्करण अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था.

 

Advertisement
Advertisement