scorecardresearch
 
राज्यपाल राम नाइक से की गई लोकायुक्त की शिकायत

उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्यपाल राम नाइक को पत्र लिखकर लोकायुक्त द्वारा प्रजापति को बचाए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है.

Advertisement
X

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि उनके द्वारा की गयी शिकायत पर लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने गत 25 मई को अपने आदेश में प्रजापति के खिलाफ पेश तमाम गम्भीर शिकायतों को सतही तौर पर जांचा और मामले को यह कहते हुए खत्म कर दिया कि इनमें कोई तथ्य नहीं है.

नूतन ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में सभी 54 बिंदुओं पर सही स्थिति को बहुत विस्तार से स्पष्ट किया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement