कानपुर में एक 16 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप एक दुकानदार पर है. परिजनों को शक है कि अपहरणकर्ता जबरन उनकी करना चाहता है. लड़की के पिता ने यह भी आशंका जताई है कि उसका
घटना शहर के मस्वानपुर इलाके की है. शुक्रवार सुबह पीड़िता ब्रेड खरीदने घर से निकली थी. लेकिन वापस लौटकर नहीं आई. परिजनों ने एक मोबाइल दुकानदार इमरान पर आरोप लगाया है. लड़की के पिता के अनुसार इमरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारुती वैन से अपहरण किया है.
पीड़िता के पिता डिफेंस में कार्यरत हैं. उन्होंने आईजी से मिलकर अपील की कि उनकी बेटी की जान को खतरा है, लिहाजा तफ्तीश जल्द से जल्द शुरू की जाए. कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.