scorecardresearch
 

BJP नेता ने फेसबुक पर बसपा को दी श्रद्धांजलि

फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है इस फोटो में बसपा के चुनाव निशान हाथी की तस्वीर बनी है उसमें बसपा लिखा हुआ है और फोटो पर माला चढ़ी हुई है साथ ही पोस्ट में श्रधांजलि भी दी गई है भाजपा नेता के अपने फेसबुक अकाउंट से किये गए इस आपत्तिजनक पोस्ट के वाइरल होने के बाद से सनसनी मच गई है.

Advertisement
X
फेसबुक पोस्ट
फेसबुक पोस्ट

यूपी में भाजपा और बसपा के बीच छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों पार्टियां एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगी हैं. इसी बीच यूपी के मिर्ज़ापुर में भाजपा के एक नेता दिवाकर मिश्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बसपा को श्रधांजलि दी है. इस विवादित पोस्ट के बाद बसपा के मिर्ज़ापुर के नेताओ ने विरोध करने की बात कही है.

वायरल हुआ  पोस्ट
दरअसल फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है इस फोटो में बसपा के चुनाव निशान की तस्वीर बनी है उसमें बसपा लिखा हुआ है और फोटो पर माला चढ़ी हुई है साथ ही पोस्ट में श्रधांजलि भी दी गई है भाजपा नेता के अपने फेसबुक अकाउंट से किये गए इस पोस्ट के वाइरल होने के बाद से सनसनी मच गई है.

Advertisement

फोटो पर मचा बवाल
फेसबुक पर इस तरह का विवादित पोस्ट करने वाले दिवाकर मिश्रा मिर्ज़ापुर में पार्टी के नेता है. हिन्दू जागरण मंच और भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष है. भाजपा में इनकी हैसियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ इनकी फोटो लगी है. दिग्गज नेताओ में अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद है.

नहीं मांगूगा माफी
दिवाकर से जब इस आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है जिसके लिए उनको माफ़ी मांगने की ज़रूरत है और का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है वहीं इस विवादित पोस्ट के वायरल होने के बाद बसपा की जिला इकाई ने सड़को पर उतारकर विरोध करने की बात कही है.

Advertisement
Advertisement