अपने विवादस्पद बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उन्होंने पर पलटवार किया और उन्हें कौवा कह डाला. यही नहीं, आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे यहां सूअर भी बहुत बच्चे पैदा करते हैं और आजम खान को संभवतः बच्चा पैदा करने की प्रेरणा वहीं से मिली होगी. आजम को बच्चे पैदा करने के लिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए.
दरअसल आदित्यनाथ ने यह बयान बिजनौर में के मोदी पर बयान के बाद दिया. आदित्यनाथ ने कहा, 'आजम खान एक ऐसा कौआ है जो जिस पेड़ पर बैठता है उसे सुखा देता है और वह समाजवादी पार्टी को भी सुखा देगा.'
आपका बता दें कि बिजनौर में आजम ने मोदी की वैवाहिक स्थिति को लेकर तंज कसा था. आजम ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा था, 'उनका परिवार नहीं है, इसलिए वह दूसरों का दर्द नहीं समझ सकते. मेरी बीवी है, मेरे दो बच्चे हैं और एक हमारा बादशाह है जो इन सबसे महरूम है.'
इस पर आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि हमारे यहां सूअर भी बहुत बच्चे पैदा करते हैं और आजम खान को संभवतः बच्चा पैदा करने की प्रेरणा वहीं से मिली होगी. आजम को बच्चे पैदा करने के लिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए.
मंगलवार को आजम खां ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह संकीर्ण मानसिकता की सियासत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम ने ईद पर मुबारकबाद तक नहीं दी. ऐसे में उनकी और बीजेपी की संकीर्ण मानसिकता उजागर हो गई है.