यूपी की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल अगले दो दिन तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक अपराह्न करीब 12 बजकर 43 मिनट पर लखनऊ, कानपुर, संतकबीरनगर, फैजाबाद, बहराइच, बलिया, महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी, उन्नाव, एटा और बाराबंकी समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. यह कम्पन करीब 45 सेकेंड तक रहा. ताजा झटके आने से घबराये लोग एक बार फिर सड़कों पर आ गये. सभी शापिंग माल और सिनेमाघर खाली करा लिये गये. पैदा हो गया.
राजभवन के सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर में एक कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के भाषण के दौरान अचानक भूकंप आने पर उन्हें एहतियात के तौर पर फौरन बाहर निकाला गया और कक्ष को खाली करा लिया गया.
प्रदेश में शनिवार भी लगभग सभी जिलों में किये गये थे. जलजले के कारण छत और दीवार गिरने की घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 14 तक पहुंच गया है.
बलिया से पुलिस सूत्रों के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक घर के लोगों के भागने के दौरान शिवदासी देवी (60) की सदमे से मौत हो गई. प्रदेश में में बाराबंकी, संतकबीरनगर और गोरखपुर में तीन-तीन, श्रावस्ती, बदायूं, कुशीनगर, बलिया और कानपुर देहात में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.
इस बीच, मुख्यमंत्री ने के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले दो दिन तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने नेपाल में आपदा राहत में तैनात किये गये एम्बुलेंस और बस चालकों को 500 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भुगतान करने के आदेश भी दिये हैं.