scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर की लड़की ने हैदराबाद में किया सुसाइड, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले (Jammu & Kashmir) की 27 वर्षीय लड़की दो साल से तेलंगाना के हैदराबाद में जॉब कर रही थी. उसका शव फ्लैट में फंदे लटका मिला है. पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
हैदराबाद में जम्मू-कश्मीर की लड़की ने किया सुसाइड.
हैदराबाद में जम्मू-कश्मीर की लड़की ने किया सुसाइड.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दो साल से हैदराबाद में जॉब कर रही थी लड़की
  • जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रहते हैं लड़की के परिजन

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) की रहने वाली लड़की ने हैदराबाद में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजन को सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की 27 वर्षीय लड़की तेलंगाना के हैदराबाद में एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी. गाचीबोवली साइबराबाद एसएचओ के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाली लड़की गाचीबोवली थाना क्षेत्र के नानकरामगुडा में रह रही थी. बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने दोस्त को मैसेज भेजने के बाद फांसी लगा ली. जब उसका दोस्त भागकर अपार्टमेंट में पहुंचा तो देखा कि रूम का गेट अंदर से बंद था. इसके बाद लड़की के दोस्त ने उसके रूममेट को बुलाकर फ्लैट खोला तो लड़की फांसी पर लटकी मिली.

यह भी पढ़ेंः फीमेल फ्रेंड की आत्महत्या के बाद मंजूषा ने सुसाइड का दिया था संकेत, मॉडल की मां ने किया दावा

पुलिस के अनुसार, लड़की ने दो साल पहले हैदराबाद में काम करना शुरू किया था. वह यहां दो फ्लैटमेट्स के साथ रहने लगी थी. इनमें एक इस समय दिल्ली में है और एक का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है. एक अन्य दोस्त घटना के समय अपने दफ्तर में थी. उसका दोस्त उसे सनशाइन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

लड़की पिछले डेढ़ साल से फ्लैट में दो अन्य महिलाओं के साथ रह रही थी. उसके माता-पिता जम्मू कश्मीर में हैं. पुलिस लड़की की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement