scorecardresearch
 

गौतस्करी के शक में रोका ट्रक, मिला प्लाईवुड... हैदराबाद में आधी रात हंगामा

हैदराबाद में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने प्लाईवुड से भरे ट्रक को गौतस्करी के शक में रोक लिया, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई. आरोप है कि इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई.

Advertisement
X
यह घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. (Photo: ITG)
यह घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. (Photo: ITG)

हैदराबाद के गुडिमलकापुर इलाके में देर रात उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने गौतस्करी के शक में प्लाईवुड से भरे एक ट्रक को रोक लिया. इसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई.

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को रात करीब 12:30 बजे हुई, जब गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने प्लाईवुड ले जा रहे एक ट्रक को रोका.

कुछ कार्यकर्ता कथित तौर पर ट्रक पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्लाईवुड की चादरें सड़क पर फेंक दीं. हालांकि, पुलिस ने कहा कि ट्रक के अंदर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला.

जब वाहन को घटनास्थल से हटाने का कोशिश की गई तो स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते बताया जा रहा है दो समूहों के बीच तीखी बहस और हाथापाई भी हुई. हंगामे के दौरान कथित तौर पर पत्थर भी फेंके गए, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया.



घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक

इस घटना के बाद एआईएमआईएम नामपल्ली विधायक माजिद हुसैन मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा स्थिति से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक में केवल प्लाईवुड होने के बावजूद, सतर्कता समूह की कार्रवाई और पुलिस की प्रतिक्रिया से गंभीर समस्या पैदा हो सकती थी.

Advertisement

वहीं, कुलसुमपुरा एसएचओ के अनुसार पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. पुलिस ने गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement