scorecardresearch
 

सुहागरात पर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सुहागरात पर दुल्हन द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
X

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सुहागरात पर दुल्हन द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि खुर्जा के मोहल्ला बुर्जउस्मान खां निवासी 15 वर्षीय अन्जुम का विवाह गत पांच मई 2012 को सिकन्दराबाद के गुंगे युवक शाहिद के साथ हुआ था. छह मई की रात में शाहिद जब अपनी दुल्हन के पास पहुंचा तब उसे पता चला कि पत्नी दर्द से परेशान है.

उन्होंने बताया कि दुल्हन ने एक पुत्र को जन्म दे दिया. इस घटना से परिजन सकते में आ गये. इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गयी और सर्वसम्मति से तलाक का निर्णय किया गया. इसके बाद सोमवार रात शाहिद और अंजुम के बीच तलाक हो गया.

शाहिद ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उधर, पुलिस को जांच में दुल्हन ने बताया कि वह नाबालिग तथा अनाथ थी और उसका जीजा तीन साल से उसके साथ कथित रूप से बलात्कार कर रहा है और यह बच्चा भी उसका है. हालांकि नवजात शिशु का जन्म के थोड़ी ही देर बाद मृत्यु हो गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement