scorecardresearch
 

भारतीय उप महाद्वीप की तीसरी सबसे लंबे गुफा की खोज

मेघालय के जैंतिया हिल्स जिले में शोधकर्ताओं ने 36 नई गुफाओं का पता लगाया है, जिसमें भारतीय उप महाद्वीप की तीसरा सबसे लंबी गुफा भी शामिल है. एक महीने तक चली इस खोज के दौरान 25 हजार 205 मीटर के एक नए गुफा मार्ग का भी पता चला है.

Advertisement
X

मेघालय के जैंतिया हिल्स जिले में शोधकर्ताओं ने 36 नई गुफाओं का पता लगाया है, जिसमें भारतीय उप महाद्वीप की तीसरा सबसे लंबी गुफा भी शामिल है. एक महीने तक चली इस खोज के दौरान 25 हजार 205 मीटर के एक नए गुफा मार्ग का भी पता चला है.

मेघालय एडवेंचर एसोसिएशन की पहल पर की गई इस खोज में 41 शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इसमें अमेरिका, स्विटजरलैण्ड, ऑस्ट्रिया, ईरान, बेल्जियम और नौ सदस्यीय भारतीय नौसेना दल के सदस्य शामिल थे और यह शोध पिछले महीने खत्म हुआ है.

एमएए के सचिव ब्रायन खारप्रान डली ने एक बयान में कहा कि तीन हफ्तों से ज्यादा के समय में छह आंशिक गुफाओं और 36 गुफाओं का पता लगाया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान 25 हजार 205 मीटर लंबे गुफा मार्ग की खोज की गई है. इसके साथ ही मेघालय में कुल गुफाओं की संख्या 1284 हो गई है.

इस शोध की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए खारप्रान ने कहा कि क्रेम त्येंगहेंग-क्रेम डिंगजेम प्रणाली की लंबाई 21 हजार 103 मीटर है. यह भारतीय उप महाद्वीप की गुफाओं में तीसरी सबसे लंबी गुफा है.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारतीय उपमहाद्वीप में पहली और दूसरे नंबर की सबसे लंबी गुफाएं भी मेघालय के जैंतिया हिल्स जिले में ही स्थित है. इसमें पहले स्थान पर क्रेम लियात प्राह ‘31 किलोमीटर’ और कोटसाती उम लवान ‘25 किलोमीटर’ है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement