scorecardresearch
 

करोड़ों की अघोषित संपत्ति रखने वाला आयकर अधिकारी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कथित तौर पर चार करोड़ रूपये की अघोषित संपत्ति रखने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
X

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कथित तौर पर चार करोड़ रूपये की अघोषित संपत्ति रखने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया.

सीबीआई के विशाखापत्तनम शाखा ने आयकर के अतिरिक्त आयुक्त एम अनिल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है.

सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि अधिकारी ने वर्ष 2000-2007 के बीच बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति जुटाई जिसके आधार पर एजेंसी ने कुमार के गुटूंर और विजयवाडा स्थित आवासों के अलावा कई स्थानों पर छापे मारे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement