scorecardresearch
 

स्‍वाइन फ्लू ने दुनिया भर में फैलाई दहशत

स्वाइन फ्लू मेक्सिको के अलावा छह देशों में पांव पसार चुका है. इस फ्लू की चपेट में आकर 150 लोगों की जान जा चुकी है. इस दहशत के कारण विदेशों के शेयर बाजार भी खौफ में दिख रहे हैं और उनमें गिरावट देखी जा रही है.

Advertisement
X

स्वाइन फ्लू मेक्सिको के अलावा छह देशों में पांव पसार चुका है. इस फ्लू की चपेट में आकर 150 लोगों की जान जा चुकी है. इस दहशत के कारण विदेशों के शेयर बाजार भी खौफ में दिख रहे हैं और उनमें गिरावट देखी जा रही है.

फ्लू की दहशत ऐसी है कि मेक्सिको के शहर वीरान हो गए हैं. भारत में भी इस फ्लू को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है. एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की सेहत की जांच की जा रही है.

दुनिया भर में दहशत की वजह बनी बीमारी, स्वाइन फ्लू से मेक्सिको के शहर वीरान होने लगे हैं. इस बीमारी का सबसे ज़्यादा असर वहीं देखा जा रहा है. फ्लू को बढ़ने से रोकने के लिए मेक्सिको की सरकार ने स्कूलों, सिनेमाहॉलों के बाद अब जिम, स्विमिंग पूल भी बंद करने के आदेश दिए हैं. साथ ही होटलों को कहा गया है कि वो पैक करके खाना देना बंद कर दें.

मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से अब तक 150 ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं. बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए क्यूबा ने मेक्सिको आने जाने पर रोक लगा दी है.

भारत भी है सतर्क

यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू के खिलाफ भारत ने पूरी तरह कमर कस ली है. विदेश से आ रहे यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही चेकिंग की जा रही है. जिन यात्रियों में सर्दी जुकाम या फ्लू जैसी किसी भी बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं उनकी खास तौर पर जांच की जा रही है.

तमाम कोशिशों के बावजूद ये बीमारी छह से ज़्यादा देशों में फैल चुकी है. मेक्सिको के बाद इसका सबसे ज़्यादा असर अमेरिका पर देखा जा रहा है. फ्लू की दहशत से कल अमेरिकी बाज़ारों में भी भारी गिरावट देखी गई.

Advertisement
Advertisement