सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक और कार्यकाल मिला है. सरकार ने तीन साल के लिए फिर से उन्हें सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है.
नई अधिसूचना में 6 नए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनाए गए हैं. पिंकी आनंद और एएस नाडकर्णी अब एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) नहीं रहेंगे.
नए ASG की सूची में सीनियर एडवोकेट बलबीर सिंह, सूर्यप्रकाश वी राजू, रुपिंदर सिंह सूरी, एन वेंकटरमन, जयंत सूद और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं.

पुराने यानी मौजूदा ASG में से विक्रमजीत बनर्जी, अमन लेखी, माधवी गोरडिया दीवान, केएम नटराज और संजय जैन शामिल हैं. इन्हें अगले तीन साल तक का नया कार्यकाल मिला है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया के पद पर कार्यरत केके वेणुगोपाल के कार्यकाल को एक साल बढ़ाने की अनुमति दे दी है. उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2020 तक रहेगा.