scorecardresearch
 

शोभा डे के ट्वीट ने बदली 'भारी' पुलिसवाले की जिंदगी, मुफ्त में होगा इलाज

इंस्पेकटर जोगावत ने कहा कि शोभा डे के एक गलत ट्वीट ने मेरी जिंदगी बदल दी, उनके इस ट्वीट के बाद जिस तरह से मेरी बीमारी के इलाज के लिए लोगों का सपोर्ट मिला है, वह काफी अच्छा है.

Advertisement
X
इंस्पेकटर जोगावत का होगा इलाज
इंस्पेकटर जोगावत का होगा इलाज

पिछले दिनों लेखिका शोभा डे के ट्वीट के चलते चर्चा में आए मध्यप्रदेश के पुलिस इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत के लिए शोभा डे का ट्वीट अच्छा साबित हुआ. जोगावत को उनके इलाज के लिए मुफ्त ट्रीटमेंट ऑफर हुआ है, जिसके बाद वह इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए हैं. सेंटर फॉर ओबेसिटी एंड डाइजेस्टिव सर्जरी के डॉक्टर मुफज्जल लकड़ावाला ने उनके मुफ्त इलाज का ऑफर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाज के लिए रवाना होने से पहले इंस्पेकटर जोगावत ने कहा कि शोभा डे के एक गलत ट्वीट ने मेरी जिंदगी बदल दी, उनके इस ट्वीट के बाद जिस तरह से मेरी बीमारी के इलाज के लिए लोगों का सपोर्ट मिला है, वह काफी अच्छा है.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुंबई में बीएमसी चुनावों के दौरान शोभा डे ने इंस्पेक्टर जोगावत की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की थी, उन्होंने ट्वीट किया था कि मुंबई पुलिस का भारी बंदोबस्त है. जिसके बाद यह पता लगा था कि जोगावत मुंबई पुलिस नहीं मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं. हालांकि बाद में यह साफ हुआ था कि जोगावत का यह वजन उनकी बीमारी की वजह से है.दरअसल इंस्पेक्टर जोगावत 'इंसुलिन असंतुलन' बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनका वजन 180 किलोग्राम हो गया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर शोभा डे को काफी ट्रोल किया गया.

Advertisement



Advertisement
Advertisement