scorecardresearch
 

CID के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का निधन, नींद में ली आखिरी सांस, इमोशनल हुए दया, बोले- शॉक्ड हूं

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बीपी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. वे CID जैसे लोकप्रिय क्राइम शो के निर्माता थे. लोग उन्होंने हॉरर सीरीज आहट के लिए भी जानते थे. सेलेब्स और फैंस ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है.

Advertisement
X
नहीं रहे बीपी सिंह (Photo: Social Media)
नहीं रहे बीपी सिंह (Photo: Social Media)

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है. जाने-माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर बीपी सिंह यानी बृजेंद्र पाल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. मंगलवार रात को नींद में उनका निधन हुआ. उन्हें तुरंत मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या हॉस्पिटल लेकर जाया गया. लेकिन तब तक उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से वो लंबे समये से बीमार चल रहे थे.

दयानंद शेट्टी ने कंफर्म की न्यूज

सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी यानी दया ने इंडिया टुडे संग बातचीत में बीपी सिंह के निधन की खबर को कंफर्म किया है. एक्टर ने बताया कि पूरी CID टीम के लिए बीपी सिंह का दुनिया छोड़कर जाना शॉकर है. FTII  कम्यूनिटी ने भी बीपी सिंह के निधन पर शोक जताया है. वो FTII  के पूर्व चेयरमैन भी रहे थे. फैंस और सेलेब्स ने भी प्रोड्यूसर के निधन को बड़ी क्षति बताया है. उनका कहना है वो अपने मेमोरेबल काम के जरिए हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रहेंगे.

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी बीपी सिंह को भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर को हार्ट अटैक आया था. उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. 28 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इंडस्ट्री में कमाया था बड़ा नाम

Advertisement

बीपी सिंह को CID शो से घर-घर में पहचान मिली थी. क्राइम और हॉरर शोज में उनके विजन और प्रेजेंटेशन का कोई मेल नहीं था. सालों तक उन्होंने टीवी पर राज किया था. बीपी सिंह ने इंडियन टेलीविजन पर क्राइम शोज को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. CID शो में उन्होंने DCP शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया था.

उनकी पहचान सिर्फ CID तक सीमित नहीं थी. उन्होंने पॉपुलर हॉरर सीरीज आहट भी बनाई थी. इसके अलावा वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े थे. उन्होंने फिल्म एजेंट विनोद में रॉ चीफ का रोल प्ले किया था. सीरीज अभय के वो प्रोड्यूसर रहे थे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement