scorecardresearch
 

मध्‍य प्रदेश में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे, 32 घायल

मध्‍य प्रदेश में माण्डू के निकट एक निजी स्कूल बस के घाटी में गिरने से उसमें सवार 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. घायलों में अधिकांश स्कूली बच्चे हैं.

Advertisement
X

मध्‍य प्रदेश में धार से करीब 35 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ‘माण्डू’ के निकट एक निजी स्कूल के बच्चों को पिकनिक पर ले जा रही स्कूल बस आज सुबह घाटी में गिर गई. बस के घाटी में गिरने से उसमें सवार 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. घायलों में अधिकांश स्कूली बच्चे हैं.

घायलों का इलाज जारी
पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को पिकनिक पर लेकर जा रही बस माण्डू के निकट सुलीबड़ी घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में मारे दोनों बच्चों और एक शिक्षिका की पहचान नहीं हो सकी है. सभी घायलों को उपचार के लिए धार के जिला अस्पताल में भेजा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement