scorecardresearch
 

शशिकला की सजा पर बोलीं जया की भतीजी- वो इसी लायक हैं

आय से अधिक संपत्ति केस में शशिकला को सजा के फैसले का दिवंगत जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने स्वागत किया है. दीपा ने फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि शशिकला इसी लायक हैं.

Advertisement
X
जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार
जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार

आय से अधिक संपत्ति केस में शशिकला को सजा के फैसले का दिवंगत जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने स्वागत किया है. दीपा ने फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि शशिकला इसी लायक हैं. दीपा ने शशिकला पर सत्ता हथियाने की कोशिश का आरोप भी लगाया.

शशिकला को बताया लालची
दीपा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पीछे शशिकला का लालच बताया.दीपा ने आरोप लगाया कि शशिकला ने अपने बेटे की शादी के लिए जयललिता पर दबाव बनाया. दीपा ने ये भी कहा कि शादी को लेकर शशिकला ने जयललिता को धोखा दिया और लोगों को गुमराह किया.

ये भी पढ़ें:

पार्टी नेतृत्व पर दीपा ने कहा- जो नेता जया के सिद्धांतों पर पार्टी को आगे ले जा सके उसे पार्टी के नेतृत्व का मौका मिलना चाहिए. दीपा ने पन्नीरसेल्वम का शुक्रिया अदा करते हुए जयललिता की विरासत को आगे ले जाने की बात की.

Advertisement
Advertisement