scorecardresearch
 
मुलायम और मोदी गरीब मां के बेटे, दोनों कालेधन के खिलाफ: अमर सिंह

नोटबंदी के फैसले पर समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केंद्र के फैसले विरोध में नहीं हैं, काले धन के विरोधी है. मुलायम सिंह गरीब मां के बेटे हैं और मोदी भी गरीब मां के बेटे है, दोनों नेता काले धन का विरोध करते हैं.

Advertisement
X
अमर सिंह का मोदी को समर्थन

बोले कि जब तक नेता, व्यापारी और अधिकारी कालेधन के साथ रहेंगे, काला धन नहीं आएगा, इस फैसले से लोगों को दिक्कत तो हो रही उस दिक्कत को दूर करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब कोई नया होता है तो उसका विरोध होता है यह राजनीति का नियम है. इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, पार्टियों को आक्रोश दिवस मनाने की बजाय सुझाव देने चाहिए. हम बीजेपी के नहीं है लेकिन कालेधन के खिलाफ इस फैसले का समर्थन करते है.

Advertisement

अमर सिंह ने पहले कहा था कि अगर नोटबंदी के खिलाफ अगर पार्टी का व्हिप होगा तो वो राज्यसभा की सदस्यता ही छोड़ देंगे. अमर सिंह ने कहा, 'अपनी अपनी राय है. मैं गुलाम नहीं हूं, आजाद हूं. नोटबंदी के खिलाफ पहले बयान उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखकर जारी किया था.' अमर सिंह ने इस मुद्दे पर सोमवार को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी.

Advertisement
Advertisement