राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मंगलवार को विजयादशमी उत्सव मनाएगा. यह कार्यक्रम संघ के नागपुर मुख्यालय में आयोजित होगा. साल 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी और उसके बाद से आरएसएस मुख्यालय में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. संघ के उत्सव का आयोजन मंगलवार को में सुबह 7.40 बजे होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि HCL के अध्यक्ष शिव नाडर होंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी उत्सव नागपुर में 8 अक्तूबर,2019 मंगलवार को प्रातः 7:40बजे सम्पन्न होगा।प्रमुख अतिथि HCL के अध्यक्ष श्री शिव नाडर जी होंगे और पू. सरसंघचालक जी का उदबोद्धन होगा।जिसका सीधा प्रसारण फ़ेसबुक,ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा।
— RSS (@RSSorg)
संघ की ओर से उसके टि्वटर अकाउंट पर जारी एक संदेश में लिखा गया है कि विजयादशमी उत्सव नागपुर में 8 अक्तूबर, 2019 मंगलवार को प्रातः 7:40 बजे सम्पन्न होगा. प्रमुख अतिथि HCL के अध्यक्ष शिव नाडर होंगे और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन होगा. इसका सीधा प्रसारण फ़ेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा.
कौन हैं शिव नादर?
शिव नादर एक भारतीय उद्योगपति होने के साथ ही जन-हितैषी कार्यों से भी जुड़े रहते हैं. वे के चेयरमैन होने के साथ ही फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं. इस साल का विजयादशमी कार्यक्रम सुबह 7:40 बजे शुरू होगा. इसे भगवा संगठन से जुड़े लोग वार्षिक तौर पर बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. इसमें आरएसएस सुप्रीमो के साथ ही संघ के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.
पिछले साल आयोजित हुए इसी कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी. उनके इस कदम की पार्टी की ओर से आलोचना भी की गई थी.