सोनिया गांधी को असीम गरिमा वाली महिला करार देते हुए वाड्रा ने कहा, 'एक ऐसी महिला जिसने अपनी पूरी जिंदगी कठिनाइयों में गुजारी हो और जिसने देश के लिए अपने प्रियजनों को खोया हो, उस महिला के लिए क्या हम इस तरह से बात करते हैं?'
बिहार में मंगलवार को एक कार्यक्रम में गिरिराज ने कहा था, 'अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती, तो क्या कांग्रेस उन्हें (सोनिया गांधी) अपना नेता चुनती.'
- इनपुट IANS